
मेरे हमसफ़र मेरे हमसफ़र, मेरे पास आ मेरे साथ चल,
चल चले हम उस राह पर, जहाँ गम ना हों ....हो खुशियाँ उम्र भर ।
एक घर बसा ले हम कहीं, आ महकाएं ये जिन्दगी ,
जो ख़आब पलकों पर सजें, आ हकीकत वो करें,
प्यार के वो पल बुने, उम्र भर जो कम ना हों ।
मेरे हमसफ़र .....
प्यार बाटें चल चलें, ना कोई शिकवा शिकन,
ख़ुशी की हो हर दास्ताँ, साथ हो सारा जहाँ,
मैं नहीं और तुम नहीं, चल चलें हम हम बनें ।
मेरे हमसफ़र .....
प्यार हम करते चलें, प्यार ही देते चलें,
प्यार हो अपना जहाँ और प्यार का हो हर निशां ।
हर कदम में प्यार का साथ हम देते चलें,
इस जमीं से उस फलक तक,
आ जहाँ को बस प्यार से हम भरते चलें ।
मेरे हमसफ़र मेरे हमसफ़र
तेरे साथ हो बस उम्र भर .......
No comments:
Post a Comment